Site icon Dainik Savera Times

PM मोदी की मां हीराबेन के निधन पर Anupam Kher ने किया शोक व्यक्त, कहां- उनका स्थान आपके जीवन में कोई नहीं भर पाएगा

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया। अभिनेता अनुपम खेर ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी! आपकी माता श्री हीराबेन जी के निधन का समाचार सुनकर मन दुखी हुआ और व्याकुल भी। आपका उनके प्रति प्यार और आदर जगजाहिर है। उनका स्थान आपके जीवन में कोई नहीं भर पाएगा, पर आप भारत मां के सपूत हो। देश की हर मां का आशीर्वाद आपके ऊपर है, मेरी मां का भी। ओम।’’ उल्लेखनीय है कि श्रीमती हीराबा का आज तड़के अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी।

Exit mobile version