Site icon Dainik Savera Times

जन्मदिन पर अनुपम खेर ने सतीश कौशिक को किया याद, बोले: शानदार तरीके से करेंगे सेलिब्रेट

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपने दिवंगत दोस्त सतीश कौशिक के जन्मदिन पर उन्हें याद किया है।सतीश कौशिक का पिछले माह निधन हो गया था। सतीश कौशिक यदि हमारे बीच होते तो आज यानी 13 अप्रैल को वह अपना 67वां जन्मदिन मना रहे होते। ऐसे में अब उनके जन्मदिन पर उनके दोस्त अनुपम खेर एक बार फिर उन्हें याद किया है। इंस्टाग्राम पर अनुपम खेर ने अपनी पुरानी यादों को साझा करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

अनुपम खेर ने वीडियो के साथ अपने दोस्त सतीश कौशिक के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा है कि आज वो उनका शानदार तरीके से जन्मदिन मनाने की कोशिश करेंगे।वीडियो शेयर कर अनुपम ने कैप्शन में लिखा,‘मेरे प्यारे दोस्त सतीश कौशिक। आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आज बैसाखी के दिन आप 67 साल के हो गए होंगे, लेकिन आपके जीवन के 48 साल तक मुझे आपका जन्मदिन मनाने का सौभाग्य मिला। इसलिए मैंने फैसला किया है कि आज शाम को हम आपके जन्मदिन को शानदार तरीके से मनाने की कोशिश करेंगे। शशि और वंशिका के साथ सीट खाली होगी। मेरे दोस्त आओ और हमें जश्न मनाते देखो।

Exit mobile version