Dainik Savera Times

Anupam Kher ने Vikram Bhatt को दी जन्मदिन की बधाई, निर्देशक के पिता से भी की मुलाकात

Vikram Bhatt Birthday : निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट के 56वें जन्मदिन के अवसर पर दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दी। खेर ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनके साथ विक्रम भट्ट और उनके पिता प्रवीण भट्ट एक ही फ्रेम में नजर आए।

सोशल मीडिया पर सक्रिय अभिनेता अनुपम खेर ने विक्रम भट्ट को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। स्टोरीज सेक्शन पर एक तस्वीर साझा करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ‘‘आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं डियर विक्रम भट्ट। आपके पिता और सिनेमैटोग्राफर प्रवीण भट्ट से मुलाकात करना हमारे लिए हर्ष की बात है।’’

साझा की गई तस्वीर में अनुपम खेर, विक्रम भट्ट और प्रवीण भट्ट एक साथ बैठे पोज देते नजर आए।

सोशल मीडिया पर सामने आए एक अन्य वीडियो में विक्रम भट्ट अपनी टीम के साथ जन्मदिन के अवसर पर केक काटते नजर आए। अनुपम खेर से पहले अभिनेत्री ईशा देओल ने भी सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो साझा कर विक्रम भट्ट को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। सोमवार को साझा किए गए वीडियो में ईशा और भट्ट के बीच मजबूत बॉन्ड देखने को मिला। जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ईशा ने भट्ट को बेस्ट के साथ स्टाइलिश भी कहा था।

ईशा देओल और अनुपम खेर जल्द ही आगामी फिल्म तुमको मेरी कसम’ में साथ नजर आएंगे। सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है। ‘तुमको मेरी कसम’ में अनुपम खेर, ईशा देओल के साथ अदा शर्मा और ईशाक सिंह समेत अन्य कलाकार अहम भूमिका में हैं।

अभिनेत्री ने हाल ही में एक वीडियो साझा कर शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी थी। ईशा ने अनुपम खेर के साथ मजेदार रील साझा कर प्रशंसकों को बताया था कि ‘तुमको मेरी कसम’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म कब रिलीज होगी, इसकी जानकारी निर्माताओं ने अभी तक नहीं दी है।

Exit mobile version