Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anupam Kher ने पत्नी Kiran Kher को जन्मदिन की दी बधाई,सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

June 14, 2024

Anupam Kher ने पत्नी Kiran Kher को जन्मदिन की दी बधाई,सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी पत्नी किरण खेर को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। आपको बता दे कि किरण खेर आज 14 जून को अपना 72वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास अवसर पर उनके फैंस , सेलेब्स और उनके साथ-साथ परिवार के लोग भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अनुपम खेर ने भी खास अंदाज में पत्नी किरण खेर को जन्मदिन की बधाई दी है। अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी किरण खेर के साथ बहुत सारी तस्वीरें दिखाई है।

वीडियो के साथ अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा कि जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रिय किरण। भगवान आपको दीर्घायु, स्वस्थ और शांतिपूर्ण लाइफ दे। आप प्रतिभा, ईमानदारी और मानवीय गरिमा की शक्ति हैं। चंडीगढ़ के लोगों के प्रति एक सांसद के रूप में आपका समर्पण अनुकरणीय रहा है। आपने लाइफ की सभी चुनौतियों का बड़ी हिम्मत से सामना किया है। शायद यह एकमात्र वाक्य है जिसका आप बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं,‘बस अब सिकंदर की शादी हो जाए तो मैं सुख की सांस ले लूंगी‘। काश ऐसा भी जल्द हो, आपकी लाइफ मंगलमय हो। हमेशा प्यार और प्रार्थनाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें