Site icon Dainik Savera Times

अनुपमा यादव का गाना ‘दूल्हा दिलदार’ रिलीज

मुंबई: गायिका अनुपमा यादव का गाना दूल्हा दिलदार रिलीज हो गया है।भोजपुरी बोलबम गाना ‘दूल्हा दिलदार’ वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने में अनुपमा यादव भोलेबाबा की पूजा अर्चना करके अपने मन बात साझा करते हुए कहती हैं कि ‘बानी उपवास भूखल बानी सोमारी, अइनी शिवाला प करे जल ढारी… रउआ से एगो उपहार चाही जी, भोले बाबा हसबैंड दिलदार चाही जी…’ इसके वीडियो में देवघर बाबाधाम की छटा दिखाई गई है।

वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत बोलबम गाना दूल्हा दिलदार के गीतकार आर आर पंकज हैं । संगीतकार विक्की वॉक्स हैं।वीडियो निर्देशक मनोज वरुण हैं। मिक्स अरुण अहीर ने किया है। इस गाने का आल राईट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

 

Exit mobile version