Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हर दिन एक नया खतरा, 11 से 17 मई तक ‘Anupamaa’ में होगा जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा

May 14, 2026

हर दिन एक नया खतरा, 11 से 17 मई तक ‘Anupamaa’ में होगा जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा

एंटरटेनमेंट डेस्क: स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘अनुपमा’ में इस समय भावनाओं से भरा एक बेहद रोमांचक दौर चल रहा है, जहाँ लगातार आ रहे ट्विस्ट, बढ़ता तनाव और नई चुनौतियाँ हर कदम पर अनुपमा और उसके अपनों की परीक्षा ले रही हैं।

शो के लेटेस्ट प्रोमो में आने वाले बड़े ड्रामे की झलक देखने को मिलती है। एक तरफ बापूजी और अनुपमा भयानक आग में फँस जाते हैं, जहाँ डीवी अपनी जान जोखिम में डालकर उन्हें बचाने की कोशिश करता है। वहीं दूसरी ओर, अनुपमा और श्रुति के बीच की टक्कर और भी तेज हो जाती है, जब अनुज का कैफ़े, अनुपमा के कैफ़े के ठीक सामने खुलता है। हर पल भावनाओं और टकराव से भरपूर होने वाला है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

बढ़ते दबाव और भावनात्मक उथल-पुथल के बीच भी अनुपमा हार मानने को तैयार नहीं है। डीवी का उस पर पूरा भरोसा और आने वाली अग्निपरीक्षा का सामना करने के लिए उसका हौसला बढ़ाना, इस पूरे हफ्ते को और भी खास बना देता है। आने वाले एपिसोड्स रिश्तों, हिम्मत और आत्मविश्वास की कठिन परीक्षा लेने वाले हैं।

11 से 17 मई तक हर दिन एक नई चुनौती सामने आएगी। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कौन इन मुश्किलों की आग से सुरक्षित बाहर निकलेगा, और कौन इस भावनात्मक जंग के बाद पहले से ज्यादा मजबूत बनकर उभरेगा?

देखिए ‘अनुपमा’, हर रात 10 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर और कभी भी जियोहॉटस्टार पर।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें