Dainik Savera Times

Anurag Kashyap की ‘निशानची’ को मिली जबरदस्त शुरुआत, एडवांस बुकिंग्स में दिखा क्रेज

एंटरटेनमेंट डेस्क: अमेज़न MGM स्टूडियोज़ की निशानची इस साल की सबसे ज्यादा इंतेज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक है, जो इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। इस फिल्म को जाने माने डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी कल्ट क्लासिक्स के लिए जाना जाता है। इस फिल्म के ज़रिए वह अपनी बोल्ड और रियल क्राइम थ्रिलर स्टाइल को फिर से बड़े पर्दे पर लाने वाले हैं। बता दें कि निशानची में ऐश्वर्य ठाकरे का डबल रोल डेब्यू है, और इसमें उनके साथ वेदिका पिंटो की मौजूदगी कहानी में नई एनर्जी जोड़ रही है।

फिल्म का ट्रेलर और गाने आने के बाद दर्शकों में खूब उत्साह है और उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब फिल्म के रिलीज़ होने से पहले मेकर्स ने बताया कि एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है, जिससे फैंस इस जबरदस्त सिनेमा अनुभव के लिए पहले ही अपने सीट बुक कर सकते हैं।

2000 के दशक की शुरुआत में उत्तर प्रदेश पर आधारित फ़िल्म निशानची में जुड़वा भाई बबलू और डबलू की कहानी है। दोनों दिखते तो एक जैसे हैं, लेकिन उनके रास्ते बिल्कुल अलग हैं। ​कहानी के केंद्र में बबलू का रिंकू (वेदिका पिंटो) के लिए गहरा प्यार है, जिसमें डबलू के आने से दिक्कतें आती हैं, जिससे तनाव और भावनात्मक उथल-पुथल पैदा होती है। फिल्म में अनुराग कश्यप की खास शैली में प्यार, प्रतिद्वंद्विता और टकराव का मेल है।

अनुराग कश्यप द्वारा डायरेक्टेड निशानची दो भाइयों की उलझी हुई कहानी को दिखाती है, जो बिल्कुल अलग रास्तों पर हैं और उनके फैसले उनकी किस्मत तय करते हैं। फिल्म में वेदिका पिंटो, मोनिका पनवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकार हैं, जो कहानी में गहराई लाते हैं। गांव की पृष्ठभूमि में सेट यह फिल्म रॉ, एनर्जेटिक और देसी फ्लेवर से भरी हुई है, जो सिनेमाघरों के अनुभव किए जाने के लिए एकदम तैयार है। अजय राय और रंजन सिंह के प्रोडक्शन हाउस जार पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म, फ्लिप फिल्म्स के साथ एसोसिएशन में बनाई गई है। फिल्म को प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने मिलकर लिखा है। एक्शन, ह्यूमर और ड्रामा से भरपूर यह मसाला एंटरटेनर 19 सितंबर 2025 को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें: जानें कौन हैं पृथ्वी शॉ की Girlfriend Akriti Agarwal… सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर हो रही वायरल

 

Exit mobile version