Site icon Dainik Savera Times

अनुष्का ने पति के 50वां शतक बनाने पर… विराट को कहा ”God’s Child

मुंबई : अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने वीरवार को पति विराट कोहली को ईश्वर की संतान करार देते हुए कहा कि उन्हें देखकर वह भगवान के प्रति कृतज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि विराट लगातार सफलता प्राप्त कर रहे हैं और वह अपने तथा क्रिकेट खेल के प्रति ईमानदार रहे हैं। विराट कोहली ने बुधवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के सैमीफाइनल मुकाबले में अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों का रिकार्ड तोड़ दिया। कोहली अब एकदिवसीय क्रिकेट में 50 एकदिवसीय शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

इस मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर शानदार जीत हासिल की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत की जीत के कुछ घंटों बाद अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की। उन्होंने लिखा, ‘भगवान सबसे अच्छे पटकथा लेखक है। आपके प्रेम और लगातार आपकी सफलता को बढ़ते देखने और आपने जो हासिल किया और जो करेंगे तथा स्वयं एवं खेल के प्रति सदैव ईमानदार रहने के लिए, मैं ईश्वर के प्रति पूर्णत: कृतज्ञ हूं। आप सच में ईश्वर की संतान हो।’ एक अन्य इंस्टाग्राम स्टोरी में अनुष्का ने पूरी भारतीय टीम को जीत की बधाई दी।

Exit mobile version