Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anushka Sen को कोरियन सरकार से मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार, Korea और India के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए हैं यह सम्मान

September 22, 2024

Anushka Sen को कोरियन सरकार से मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार, Korea और India के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए हैं यह सम्मान

मुंबई : यंग और टैलेंटेड एक्ट्रेस अनुष्का सेन को कोरिया और भारत के बीच रिश्ते मजबूत करने के लिए एक प्रेस्टिज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। ये उपलब्धि बहुत प्रभावशाली है, ख़ासकर उनकी उम्र को देखते हुए।

ऑनरेरी एंबेसडर ऑफ कोरियन टूरिज्म के रूप में, अनुष्का ने कोरिया और भारत के बीच सांस्कृतिक अंतर को कम करने में एक अहम भूमिका निभाई है। इंटरनेशनल रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए उनकी डेडीकेशन ने उन्हें ग्लोबल पहचान दिलाई है।

इसी बारे में पोस्ट करते हुए सेन ने कहा है, “मैं आप सभी के साथ एक और खास पल शेयर करने के लिए उत्साहित हूं। कोरिया और भारत के बीच संबंधों को मजबूत करने के मेरे प्रयासों के लिए, मुझे सियोल बिजनेस एजेंसी (SBA) के सीईओ मिस्टर ह्यून वू किम से अवॉर्ड प्राप्त करने का सम्मान मिला है। इसके लिए @asialab_ceo डायरेक्टर ली जंग-सब का शुक्रिया। केड्रामा में काम करने का मेरा सपना, कोरिया टूरिज्म ऑर्गनाइजेशन का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त होना और अब कोरिया-भारत संबंधों को मजबूत करने में मेरे योगदान के लिए पहचान मिलना निश्चित रूप से मुझे और अधिक काम करने के लिए प्रेरित करेगा।

यहां देखें पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anushka Sen (@anushkasen0408)

इससे पहले अनुष्का कोरिया में बिलबोर्ड पर दिखने वाली एकमात्र भारतीय होने के कारण चर्चा में बनी हुई थीं। महज 22 साल की उम्र में अनुष्का ने अपने टेलेंट और डेडीकेशन का परिचय देते हुए सोशल मीडिया पर 50 मिलियन फॉलोअर्स का लॉयल फैन बेस हासिल कर लिया है। उनका अवॉर्ड उनकी कड़ी मेहनत का एक सही सम्मान है, और हम यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि यह यंग अचीवर भविष्य में और क्या कमाल दिखाती है।

काम की बात करें तो यंग एक्ट्रेस अपनी हालिया रिलीज “दिल दोस्ती डिलेमा” की सफलता को एंजॉय कर रही हैं।अपनी कड़ी मेहनत और प्रोजेक्ट के ध्यान से चयन की वजह से वह कम उम्र में ही पॉपुलर हो गईं हैं। वह “एशिया” नाम के एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में अपनी कमाल की परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें