Site icon Dainik Savera Times

Anushka और Virat ने शुरू की नई गैर-लाभकारी पहल ‘SeVVA’

मुंबई : स्टार जोड़ी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बुधवार को अपने-अपने फाउंडेशन के विलय की घोषणा की और ‘सेवा’ (एसईवीवीए) नाम से एक नई पहल शुरू की। एक संयुक्त बयान में अभिनेत्री अनुष्का और क्रिकेटर विराट कोहली ने कहा कि नई पहल लोगों की जरूरत में मदद करेगी और यह किसी खास विषय तक ही सीमित नहीं है।

दंपत्ति ने कहा, “‘सेवा’ का काम किसी विशेष विषय तक ही सीमित नहीं रहेगा। यह गैर लाभकारी संगठन मानवता का समर्थन करते हुए सामाजिक कल्याण के प्रयास जारी रखेगा, जो आज समय की जरूरत है।” विलय से पहले, शर्मा के फाउंडेशन को ‘अनुष्का शर्मा फाउंडेशन’ और कोहली के फाउंडेशन को ‘विराट कोहली फाउंडेशन’ कहा जाता था। नई पहल के माध्यम से कोहली खेल क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति देना जारी रखेंगे और उन्हें प्रायोजित भी करेंगे। वहीं, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (34) भी पशु कल्याण क्षेत्र से जुड़ी रहेंगी।

Exit mobile version