Arijit Singh Restaurant : भारतीय फिल्म संगीत की दुनिया की सबसे लोकप्रिय आवाज़ों में शुमार अरिजीत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह सिर्फ उनका संगीत नहीं, बल्कि उनके जीवन से जुड़ा एक बड़ा फैसला और उनका सामाजिक सरोकार है। हाल ही में अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया के ज़रिये यह घोषणा की कि वे अब फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे। अपने पोस्ट में उन्होंने फैंस के प्यार और समर्थन के लिए आभार जताया, लेकिन इस खबर ने उनके चाहने वालों को भावुक कर दिया।
हालांकि, संगीत से अलग भी अरिजीत सिंह ने ऐसे कई काम किए हैं, जिन्होंने उन्हें लोगों के दिलों के और करीब ला दिया है। इन्हीं में से एक है उनका बेहद खास और अनोखा रेस्टोरेंट।
आम लोगों के लिए खास रेस्टोरेंट
जहां कई बॉलीवुड सितारे लग्ज़री और हाई-एंड रेस्टोरेंट खोलते हैं, वहीं अरिजीत सिंह ने बिल्कुल अलग रास्ता चुना। उन्होंने एक ऐसा रेस्टोरेंट शुरू किया, जहां सिर्फ 40 रुपये में भरपेट खाना मिलता है। इस रेस्टोरेंट का मकसद मुनाफा कमाना नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों को सम्मान के साथ भोजन उपलब्ध कराना है।
ये भी पढ़ें : अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का किया ऐलान, जानिए क्या है इसकी असली वजह
मुंबई नहीं, होमटाउन में खोला रेस्टोरेंट
अरिजीत सिंह का यह रेस्टोरेंट मुंबई की चमक-धमक से दूर, उनके होमटाउन मुर्शिदाबाद में स्थित है। इस रेस्टोरेंट का नाम ‘हेशेल’ (Heshel) है। यहां शाकाहारी और मांसाहारी, दोनों तरह के भोजन की सुविधा है। इस पहल को समाज सेवा की दिशा में अरिजीत सिंह का अहम कदम माना जाता है।
रेस्टोरेंट की देखरेख मुख्य रूप से अरिजीत सिंह के पिता करते हैं, लेकिन खुद अरिजीत भी इसके संचालन और व्यवस्था पर नज़र रखते हैं। यही वजह है कि यह जगह केवल खाने का ठिकाना नहीं, बल्कि इंसानियत और सादगी की मिसाल बन चुकी है।
Video: हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम
रिटायरमेंट की खबर से मायूस फैंस
इधर, प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने के उनके फैसले ने फैंस को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार उनसे इस फैसले की वजह पूछ रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि शायद वे भविष्य में अपना मन बदल लें।

