Site icon Dainik Savera Times

अर्जुन कपूर ने मां मोना कपूर को याद कर भावुक पोस्ट किया, कहा- ‘जिंदगी बहुत बेरहम है’

Arjun Kapoor emotional post

Arjun Kapoor emotional post

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी मां मोना कपूर की जयंती पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में उन्होंने हाल के दिनों में अपने जीवन की मुश्किलें और चुनौतीपूर्ण पलों के बारे में लिखा।

अर्जुन ने बताया कि जिंदगी कभी-कभी बहुत बेरहम होती है, लेकिन उनकी मां की सिखाई बातें उन्हें हर मुश्किल का सामना करने की ताकत देती हैं। पोस्ट पढ़कर उनके फैंस भी भावुक हो गए और उन्हें प्यार और सहानुभूति भरे कमेंट्स के जरिए समर्थन दिया।

अर्जुन कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करते रहते हैं। इस बीच उन्होंने अपनी मां की एक तस्वीर साझा की और साथ ही एक लंबा कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, ”जन्मदिन मुबारक हो मां, आज आपके जन्मदिन पर मुझे आपकी बहुत याद आ रही है। जिंदगी बहुत बेरहम हो गई है, लेकिन मैं हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हूं।” उन्होंने कहा, ”यह सब मैंने आपसे सीखा है कि जीवन में कठिनाइयों का सामना साहस, गरिमा और आत्मविश्वास के साथ करना चाहिए। चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, हमेशा उनसे निपटने को तैयार रहना चाहिए।”

अर्जुन ने कैप्शन में आगे लिखा, ”क्योंकि आपने मुझे सिखाया कि जिंदगी में मुश्किलों का सामना साहस के साथ करें, और हर हाल में सम्मान बनाए रखें… हम साथ में इसे पार करेंगे, आप और मैं। आपका प्यार करने वाला बेटा अर्जुन।” अर्जुन की मां, मोना शौरी कपूर, का निधन 2012 में हुआ था। उनका देहांत 48 साल की उम्र में कैंसर और हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों के चलते मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ था।

अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर फैंस ने कमेंट्स किए। यूजर्स ने कमेंट्स पर इमोशनल स्माइली, हार्ट इमोजी और प्यार भरे संदेश साझा किए। एक यूजर ने लिखा, ‘अर्जुन, आपकी मां यकीनन आप पर बहुत गर्व करती होंगी।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मां के बिना जिंदगी अधूरी लगती है, लेकिन आपके पोस्ट से लगा है कि उनकी शिक्षा और प्यार हमेशा हमारे साथ रहते हैं।’ अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपने मां से जो सीख ली, वह हम सभी को प्रेरित करती है।’

Exit mobile version