Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Arjun Kapoor को पसंद आई Janhvi Kapoor की फिल्म ‘Ulajh’, एक्ट्रेस की तारीफ में कही ये बात…

August 3, 2024

Arjun Kapoor को पसंद आई Janhvi Kapoor की फिल्म ‘Ulajh’, एक्ट्रेस की तारीफ में कही ये बात…

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को अपनी बहन जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ बेहद पसंद आयी है। जंगली पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत, उलझ में जान्हवी कपूर, गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, मेयांग चांग, राजेश तैलंग, आदिल हुसैन और जितेंद्र जोशी की अहम भूमिका है। फिल्म उलझ 02 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है। इस फिल्म की तारीफ कई सितारों ने की है। अब इस लिस्ट में अर्जुन कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म उलझ की तारीफ की है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अर्जुन कपूर ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, उलझ एक शानदार जासूसी ड्रामा है, जिसमें फिल्म के हर किरदार ने बेहतरीन अदाकारी दिखाई है। यह एक मनोरंजक फिल्म है, जो बेहतरीन ढ़ंग बनाई गई है। जान्हवी कपूर, आप अलग-अलग कंटेंट और जटिल किरदारों का चयन करती हैं। आप पर गर्व है। जासूसी सही तरीके से की गई है। शानदार अभिनय और अच्छे सिनेमा की सराहना करने वाले हर व्यक्ति को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें