
मुंबई:- बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपना अपडेट शेयर करते रहते है। अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के सेट से अपना इंटेस लुक शेयर किया है। आपको बता दे कि बॉलीवुड फिल्मकार रोहित शेट्टी सिंघम सीरीज की अगली फिल्म सिंघम अगेन लेकर आ रहे हैं जिसके अर्जुन कपूर को एक विलेन के किरदार में नजर आएंगे।
इस फिल्म में अर्जुन का अलग अवतार नजर आने वाला है। इन दिनों ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग जारी है ऐसे में अर्जुन कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के सेट से अपना इंटेस लुक शेयर किया है जिसमे वो एक दमदार लुक में नज़र आ रहे है। दरअसल अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘शूट लाइफ’ को लेकर अपडेट शेयर किया है। इस फोटो में उनकी की मस्कुलर बॉडी फैंस का दिल जीत रही है।
एक्टर ने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘शूट लाइफ!! #सिंघम अगेन। अर्जुन कपूर फोटो बहुत तेजी से वायरल हो रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह भी कैमियो रोल में होंगें। इनके अलावा टाइगर श्राफ,अर्जुन कपूर, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण भी फिल्म का हिस्सा हैं। फैंस को सिंघम अगेन का बहुत बेसब्री के साथ इंतज़ार है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...