Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Armaan Malik ने अपनी लव स्टोरी में अमेरिकी गायक Lauv की भूमिका का किया खुलासा

May 7, 2024

Armaan Malik ने अपनी लव स्टोरी में अमेरिकी गायक Lauv की भूमिका का किया खुलासा

मुंबई: बॉलीवुड के जानेमाने गायक-गीतकार अरमान मलिक ने अपनी मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ अपनी ‘लव स्टोरी’ में अमेरिकी गायक लाउव की भूमिका का खुलासा किया। गायक-गीतकार अरमान मलिक अपने वैश्विक रेडियो शो ‘ओनली जस्ट बेगन’ में अमेरिकी गायक-गीतकार लाउव के साथ शामिल हुए।दिलचस्प बात यह है कि उनकी बातचीत ने श्रोताओं को उस समय की याद दिला दी जब लाउव ने इस साल जनवरी में भारत का दौरा किया था।

दोनों कलाकारों ने मंच पर धूम मचा दी, जहां अरमान मलिक ने लाउव के साथ प्रस्तुति दी। शो में लाउव को अपनी ‘खुशहाली की गोली’ कहते हुए, अरमान मलिक ने खुलासा किया कि कैसे लाउव की वायरल हिट ‘आई लाइक मी बेटर’ ने उनकी तत्कालीन प्रेमिका, अब मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ उनकी ‘लव स्टोरी’ बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई।

अरमान मलिक ने साझा किया, मैंने ‘आई लाइक मी बेटर’ सुना और मैं इसका दीवाना हो गया। आई लाइक मी बेटर ही कारण है कि मैं अभी अपने साथी के साथ हूं और हमारी सगाई हो चुकी है और हम जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। तो एक तरह से लौउव हमारी ‘लव स्टोरी’ का हिस्सा रहे हैं। लौव स्टोरीज़’ टाइटल वाला पूरा एपिसोड 5 ‘ओनली जस्ट बिगन रेडियो’ एप्पल म्यूजिक पर स्ट्रीम हो रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें