Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

”Kalki 2898 AD’ के प्रीमियर के साथ, डायरेक्टर Nag Ashwin ने Amitabh Bachchan के साथ काम करने का अनुभव किया शेयर

August 22, 2024

”Kalki 2898 AD’ के प्रीमियर के साथ, डायरेक्टर Nag Ashwin ने Amitabh Bachchan के साथ काम करने का अनुभव किया शेयर

डायरेक्टर नाग अश्विन की फिल्म “कल्कि 2898AD” ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के साथ ही धूम मचा दी, कहना होगा की जाने कई रिकॉर्ड तोड़कर इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में नए स्टैंडर्ड सेट किए। यह अनोखी फिल्म, जो साइंस फिक्शन और इंडियन माइथोलॉजी को मिक्स कर के बनीं है, उसे क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनो का खूब प्यार मिला। इस तरह से यह अब तक साल 2024 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बन गई है।

सिनेमाघर में कमाल दिखाने के बाद, यह ब्लॉकबस्टर फिल्म आज प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। अपने ओरिजिनल तेलुगु भाषा में साथ ही इसे तमिल, कन्नड़, मलयालम में डब और इंग्लिश सबटाइटल के साथ भी जारी किया गया है। स्टार स्टडेड कास्ट के बावजूद अमिताभ बच्चन ने अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस और इम्मोर्टल अश्वत्थामा के रोल से सब का दिल जीता है। अब, जैसा कि “कल्कि 2898 AD” बहुत उत्साह के साथ प्राइम वीडियो पर अपनी ग्लोबल स्ट्रीमिंग की शुरुआत कर रहा है, ऐसे में नाग अश्विन ने बिग बी के साथ काम करने के अपने कभी ना भूलने वाले अनुभव को शेयर किया है।

नाग अश्विन कहते हैं, “मेरा मानना ​​है कि बच्चन सर एक लेजेंड हैं। वे हमारी टीम के साथ बहुत धैर्यवान और विनम्र थे, भले ही हम काफी युवा हैं और कुछ ऐसा हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं जो उनकी पीढ़ी के लोग आमतौर पर करने में कंफर्टेबल महसूस नहीं करते, जैसे कि बहुत सारे सीजीआई और ग्रीन स्क्रीन के साथ काम करना।लेकिन पूरे प्रोसेस के दौरान वह बेहद शांत और धैर्यवान रहे। वह आते, बैठते और जब तक हम चीजों को समझ नहीं लेते, तब तक इंतजार करते, भले ही इसमें उम्मीद से ज़्यादा समय क्यों न लगे। उनका अनुभव, खास तौर पर एक्शन सीन्स में, स्क्रीन पर वाकई दिखता है, यही वजह है कि लोग इसका इतना एंजॉय करते हैं।”

कल्कि 2898 AD कल्कि सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली फ़िल्म है। कहानी 2898 AD में सेट की गई है और काशी में होती है, जो अब बंजर है और दुनिया का पहला शहर माना जाता है। सुप्रीम यास्किन द्वारा शासित एक डायस्टोपियन युग में, SUM80 भगवान विष्णु के दसवें और अंतिम अवतार भगवान कल्कि को लेकर आशा के प्रतीक के रूप में सामने आता है। इससे यास्किन का शासन खतरे में पड़ जाता है। लेकिन बड़ा सवाल अभी भी बना हुआ है: क्या SUM80 भैरव, अश्वत्थामा और शम्भाला के विद्रोहियों के एक समूह की मदद से अपने जीवन की रक्षा कर पाएगी? या वह यास्किन के रहस्यमय प्रोजेक्ट K का शिकार हो जाएगी?

नाग अश्विन द्वारा डायरेक्टेड और वैजयंती मूवीज़ के बैनर तले प्रियंका दत्त, सी. अश्विनी दत्त और स्वप्ना दत्त द्वारा प्रोड्यूस, कल्कि 2989 AD में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी जैसे कई कलाकार बड़े स्टार्स अहम रोल में हैं। यह एक्शन-एडवेंचर फ़िल्म अब प्राइम वीडियो पर तेलुगु में स्ट्रीम हो रही है, जबकि तमिल, कन्नड़ और मलयालम में डब की गई है और इसे इंग्लिश में सबटाइटल दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें