Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: शादी की तैयारियां करते दिखे पापा Sunil Shetty, पैपराजी को देख दिए ऐसा रिएक्शन

January 23, 2023

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: शादी की तैयारियां करते दिखे पापा Sunil Shetty, पैपराजी को देख दिए ऐसा रिएक्शन

जैसा के आप सभी जानते ही होंगे के सुनील शेट्टी की बेटी यानी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शाद 23 जनवरी यानी के आज होने जा रही हैं। जानकारी के लिए बता दें के कपल की शादी सुनील शेट्टी के आलीशान खंडाला बंगले में होगी। इसी बीच सुनील शेट्टी खंडाला में अपने फार्म हाउस पर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। जिसके बाद सुनील शेट्टी को पैपराजी ने खंडाला में स्पॉट किया तो एक्टर ने उनसे कहा के वो कल बच्चों को लेकर आएंगे।

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर अपनी कार से बाहर निकलते हुए हाथ जोड़कर मीडिया को पोज देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सुनील शेट्टी ने मीडिया से यह भी कहा कि वह शादी के बाद अथिया और KL राहुल को तस्वीरों के लिए बाहर लाएंगे। उन्होंने कहा, ‘कल बच्चों को लेकर आता हूं. बहुत-बहुत धन्यवाद..’ उन्होंने यह भी कहा कि पूरा परिवार कल बाहर आएगा और मीडिया को पोज देगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी 23 जनवरी को खंडाला में होने वाली है। दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन और रस्में 21 जनवरी से शुरू हो चुकी हैं। शादी सुनील शेट्टी के फार्म हाउस खंडाला में ही होगी। बेटी की शादी में पिता सुनील शेट्टी धमाकेदार परफॉर्मेंस देने वाले हैं। सुनील शेट्टी ने कहा कि बाकी किसी भी पिता की तरह मैंने भी अथिया के लिए सरप्राइज का प्लान किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें