Site icon Dainik Savera Times

एटली ने Women’s Premier League में Shahrukh Khan के परफॉर्मेंस की तारीफ की

मुंबई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक एटली ने वूमेन्स प्रीमियर लीग में बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान के परफॉर्मेंस की तारीफ की है। वूमेन्स प्रीमियर लीग में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने परफॉर्म किया। इस अवसर पर शाहरुख खान ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी। शाहरुख खान ने पठान के गाने पर डांस किया।

शाहरूख खान को लेकर सुपरहिट फिल्म जवान बना चुके एटली ने शाहरुख खान की परफॉर्मेंस की एक फोटो के साथ स्टोरी शेयर की। स्टोरी शेयर करते हुए एटली ने लिखा, ‘बॉस मैन इन मॉस मोड’। इसके बाद शाहरुख खान के फैन पेज ने ट्वीट करते हुए उनकी स्टोरी शेयर की और लिखा, ‘एटली कभी भी शाहरुख के चार्म से उबर नहीं पाते और हम भी’।शाहरुख खान ने एटली कुमार की स्टोरी पर रिप्लाई देते हुए लिखा कि,सर आपसे ही सीखा है।

Exit mobile version