Dainik Savera Times

Atlee और Priya Atlee ने बेटी का नाम किया रिवील, सोशल मीडिया पर छाया पोस्ट

Atlee-Priya Atlee Reveal Daughter

Atlee-Priya Atlee Daughter: फिल्ममेकर एटली और उनकी पत्नी प्रिया एटली ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है। कपल ने बताया कि उन्होंने अपनी नन्हीं बेटी का नाम “मियू” (Miyou) रखा है।

इस पावर कपल ने इस खास घोषणा को एक खूबसूरत पेस्टल विजुअल के साथ साझा किया है, जिसमें बच्ची का नन्हा हाथ नजर आ रहा है और तस्वीर पर लिखा है, “एक नन्ही सी जान, जिसने हमारे दिलों में सबसे बड़ी जगह बना ली है।”

पोस्ट शेयर करते हुए कपल ने यह भी लिखा है कि अब उनकी प्यार की निशानी को एक नाम मिल गया है। नाम का खास मतलब भी उन्होंने बताया है कि मियू का अर्थ है खूबसूरती, कोमलता और प्यार का प्रतीक।

Atlee-Priya Atlee Reveal Daughter Name
Atlee-Priya Atlee Reveal Daughter Name

बेटी के नाम के खुलासे के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने कपल को ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। फिलहाल एटली और प्रिया एटली का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया है और लोग इसकी सादगी और भावुक अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Exit mobile version