Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सैफ अली पर हमला व्यथित और परेशान करने वाला, वह जल्द स्वस्थ हो जाएं : Swara Bhasker

January 17, 2025

सैफ अली पर हमला व्यथित और परेशान करने वाला, वह जल्द स्वस्थ हो जाएं : Swara Bhasker

Swara Bhasker : अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर की प्रतिक्रिया सामने आई है। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर उन्होंने घटनाक्रम को व्यथित और परेशान करने वाला बताया। इसके साथ ही उन्होंने सैफ के जल्द स्वस्थ हो जाने की कामना भी की।

सोशल मीडिया पर सक्रिय अभिनेत्री स्वरा भास्कर बेबाकी के साथ अपने विचारों को रखती नजर आती हैं। इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर एक पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘‘ सैफ अली खान पर हुआ हमला बेहद परेशान और व्यथित करने वाला है। यह सुनकर राहत मिली कि वह सुरक्षित हैं और उनकी हालत स्थिर है। पूरे परिवार के लिए यह दर्दनाक समय है। उन्हें शक्ति और साहस मिले और सैफ सर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।‘‘

स्वरा भास्कर से पहले सैफ और अभिनेत्री करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, ‘यह हमारे परिवार के लिए एक अविश्वसनीय रूप से चुनौतीपूर्ण दिन रहा है और हम अभी भी उन घटनाओं को समझने की कोशिश कर रहे हैं जो सामने आई हैं। जैसा कि हम इस कठिन समय से गुजर रहे हैं, मैं सम्मानपूर्वक और विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि मीडिया और पैपराजी लगातार कवरेज और अटकलबाजी से दूर रहें।‘

उन्होंने लिखा, ‘हम आपकी चिंता और सपोर्ट की सराहना करते हैं, लेकिन यह निरंतर निगरानी और अटेंशन न केवल हमें मानसिक रूप से थका देती है, बल्कि यह हमारी सुरक्षा के लिए भी एक बड़ा जोखिम पैदा करता है। मैं आपसे निवेदन करती हूं कि आप हमारी सीमाओं का सम्मान करें और हमें परिवार के रूप में संभलने और इस समय को स्वीकार करने के लिए थोड़ा स्पेस दें। मैं इस संवेदनशील समय में आपकी समझ और सहयोग के लिए एडवांस में धन्यवाद देती हूं।‘

उल्लेखनीय है कि अभिनेता सैफ अली खान पर गुरुवार तड़के चोरी के इरादे से घर में घुसे चोर ने धारदार हथियार से हमला किया। हमले में एक्टर घायल हो गए। इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सजर्री हुई। अभिनेता के स्वास्थ्य को लेकर उनकी टीम की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि वह अब खतरे से बाहर हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें