Site icon Dainik Savera Times

James Cameron की ‘Avatar: Fire and Ash’ का ट्रेलर जारी, 2025 का सबसे बड़ा सिनेमाई धमाका आने को तैयार

नई दिल्ली: हॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक जेम्स कैमरून एक बार फिर अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइज़ी अवतार की तीसरी किस्त ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के साथ धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। इस वर्ष 19 दिसंबर को भारत सहित पूरी दुनिया में रिलीज़ होने जा रही यह फिल्म छह भाषाओं अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में उतरेगी।

हाल ही में जारी हुआ इस फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर न सिर्फ पेंडोरा की भव्यता को फिर से जीवंत करता है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि इस बार कहानी पहले से कहीं ज्यादा भावनात्मक, गहन और विस्फोटक होने वाली है।

पेंडोरा की धरती पर लौटेगा सुली परिवार

फिल्म की कहानी एक बार फिर नावी योद्धा जेक सुली (सैम वर्थिंगटन) और नेयतिरी (ज़ो सलदाना) पर केंद्रित है, जो अपने परिवार की सुरक्षा के लिए नई चुनौतियों से जूझते नज़र आएंगे। अवतार: फायर एंड ऐश पेंडोरा की दुनिया में एक और बड़े संघर्ष की कहानी है, जो दर्शकों को एड्रेनालिन से भरपूर रोमांच, गहरे पारिवारिक संबंध और विस्मयकारी विजुअल्स का अनुभव कराएगी।

लेखन और निर्देशन में दिग्गजों की टीम

फिल्म की पटकथा जेम्स कैमरून, रिक जाफ़ा और अमांडा सिल्वर ने मिलकर लिखी है, जबकि इसकी कहानी में जोश फ़्रीडमैन और शेन सालेर्नो का भी अहम योगदान है। फिल्म में पिछली कड़ियों के परिचित चेहरों के साथ-साथ कुछ नए पात्र भी जुड़ते हैं, जिनमें सिगोरनी वीवर, स्टीफ़न लैंग, ऊना चैपलिन, केट विंसलेट और जैक चैंपियन जैसे कलाकार शामिल हैं।

अंग्रेज़ी-

हिंदी-

तमिल –

तेलुगु –

कन्नड़ –

मलयालम –

भारतीय सिनेमाघरों में होगा भव्य स्वागत

20वीं सेंचुरी स्टूडियोज इंडिया द्वारा डिस्ट्रीब्यूट की जा रही यह फिल्म भारत में एक अभूतपूर्व रिलीज़ की ओर बढ़ रही है। भारतीय दर्शकों के लिए इसे उनकी क्षेत्रीय भाषाओं में पेश किया जाएगा ताकि अनुभव और भी ज़्यादा गहराई और कनेक्शन से भरा हो।

तकनीक और कल्पना का संगम

अवतार: फायर एंड ऐश एक बार फिर यह साबित करने वाला है कि जेम्स कैमरून तकनीक और कहानी कहने की कला के बेजोड़ जादूगर हैं। उच्च स्तरीय वीएफएक्स, थ्रीडी तकनीक और इमोशनल ड्रामा का ऐसा सम्मिलन इससे पहले बड़े पर्दे पर कम ही देखने को मिला है।

Exit mobile version