Site icon Dainik Savera Times

‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ ने 10 दिनों में की शानदार कमाई,फैंस कर फिल्म को बेहद पसंद

जेम्स कैमरून निर्देशित ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ साल की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। ‘वैरायटी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने 10 दिनों में वैश्विक स्तर पर 855 मिलियन डॉलर की कमाई की है। जेम्स कैमरून की सीक्वल ने अमेरिकी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 253.7 मिलियन डॉलर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 600 मिलियन डॉलर की कमाई की है।

उत्तरी अमेरिका में कठोर सर्दियों के मौसम और दुनिया भर में कोविड-19, रेस्पिरेटरी सिंकिटियल वायरस और फ्लू के बढ़ते मामलों के बावजूद फिल्म की कमाई की सबको उम्मीद है, आने वाले दिनों में फिल्म और भी चल सकती है। दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पूरी तरह से महामारी से उबर नहीं पाया है और चीन जैसे महत्वपूर्ण बाजार वायरस के पुनरुत्थान का अनुभव कर रहे हैं।

Exit mobile version