Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ayushmann Khurrana और Neeraj Chopra को FICCI द्वारा ‘युथ आइकॉन ऑफ इंडिया’ पुरस्कार से किया गया सम्मानित

August 31, 2024

Ayushmann Khurrana और Neeraj Chopra को FICCI द्वारा ‘युथ आइकॉन ऑफ इंडिया’ पुरस्कार से किया गया सम्मानित

नई दिल्ली: हाल ही में आयोजित फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के ‘यंग लीडर्स अवॉर्ड्स’ में कलाकार, उद्यमी और सामाजिक नेता एक साथ आए। बॉलीवुड सुपरस्टार आयुष्मान खुराना और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को शाश्वत गोयनका, चेयरमैन, FICCI यंग लीडर्स फोरम और वाइस चेयरमैन, आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप और अलीशा बंसल, चेयर, FICCI यंग लीडर्स दिल्ली एनसीआर चैप्टर द्वारा ‘FICCI यंग लीडर्स युथ आइकॉन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। FICCI उन युवा नेताओं की असाधारण उपलब्धियों का सम्मान करता है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रतिबद्धता दिखाई है।

आयुष्मान खुराना ने इस साल एक और उपलब्धि हासिल की है, वे इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले एकमात्र बॉलीवुड अभिनेता हैं। आयुष्मान और नीरज दोनों ही दुनिया भर के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जिन्होंने यह साबित किया है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ कुछ भी हासिल किया जा सकता है। अपने-अपने क्षेत्रों के दिग्गज ये दोनों युवा आइकॉन हमेशा देश का सिर गर्व से ऊंचा रखते हैं।

FICCI यंग लीडर्स अवॉर्ड्स 2024 में ‘युथ आइकॉन ऑफ इंडिया’ के रूप में सम्मानित होने पर, बॉलीवुड सुपरस्टार आयुष्मान खुराना ने कहा, “युथ आइकॉन ऑफ इंडिया के रूप में सम्मानित होना मेरे लिए एक बड़ी बात है। मुझे लगता है कि मेरी फिल्मों की पसंद ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और समाज को बेहतर बनाने की मेरी मंशा को आगे बढ़ाया है।”

आयुष्मान ने आगे कहा, “अपने सिनेमा के माध्यम से, मैं एक उभरते हुए, गतिशील और बढ़ते हुए नए भारत की आकांक्षाओं, महत्वाकांक्षाओं और मूल्यों को चित्रित करना और उन्हें प्रतिबिंबित करना चाहता हूं। समावेशी स्क्रिप्ट और विषयों का चयन करके और क्रांतिकारी किरदार निभाकर, मेरा हमेशा से यह प्रयास रहा है कि मैं अपने देश के लोगों से जुड़ सकूं और हर मौके पर यथास्थिति को चुनौती दूं। अपने ब्रांड, फिल्मों और संगीत के साथ इस यात्रा के माध्यम से, मैं लोगों को मुस्कुराने, उनके दिलों में खुशी भरने, उन्हें एकजुट करने और दुनिया को यह बताने की कोशिश करता हूं कि हमारा देश, हमारा युवा कितना तेजस्वी है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें