Site icon Dainik Savera Times

Ayushmann Khurrana और UNICEF ने India’s Paralympic team टीम के समर्थन में बढ़ाया कदम, एक्टर ने कहा-

मुंबई: बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आयुष्मान खुराना और यूनिसेफ ने भारत की पैरालंपिक टीम के समर्थन में कदम बढ़ाया है। सामाजिक मुद्दों को उठाने और लोगों से जुड़ने की अपनी खासियत के लिए पहचाने जाने वाले आयुष्मान खुराना अब भारत की पैरालंपिक टीम का समर्थन कर रहे हैं, जो आज से पेरिस में आयोजित होने जा रहे 2024 ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक्स के लिए रवाना हो रही है। यूनिसेफ इंडिया के नेशनल एम्बेसडर आयुष्मान खुराना ने यूनिसेफ के साथ मिलकर भारतीय पैरालंपिक टीम के अदम्य साहस और अविचलित दृढ़ संकल्प को पहचानते हुए उनका समर्थन करने का आह्वान किया है। आयुष्मान खुराना ने हर नागरिक से इन अद्वितीय एथलीटों का समर्थन और जश्न मनाने की अपील की, जो अपनी हिम्मत और संकल्प से पूरे देश को प्रेरित कर रहे हैं।

आयुष्मान खुराना ने कहा, किसी भी चुनौती को अपने सपनों के रास्ते में नहीं आने देना चाहिए

आयुष्मान खुराना ने कहा, हमारे पैरालंपिक चैंपियंस की अदम्य भावना हर किसी के लिए एक जीवंत उदाहरण है कि किसी भी चुनौती को अपने सपनों के रास्ते में नहीं आने देना चाहिए। ये एथलीट विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए प्रेरणा हैं, जो यह याद दिलाते हैं कि कोई भी चुनौती अजेय नहीं है।यूनिसेफ इंडिया के नेशनल एम्बेसडर के रूप में, मैं यह समर्थन करता हूं कि सभी बच्चों को, चाहे उनका लिंग, आर्थिक या सामाजिक पृष्ठभूमि कोई भी हो, एक समावेशी और न्यायसंगत वातावरण प्राप्त हो, ताकि वे अपनी पूरी क्षमता का विकास कर सकें। आइए, हम सब मिलकर हमारे पैरालंपिक चैंपियंस का हौसला बढ़ाएं, जिससे वे बाधाओं को तोड़ते हुए इतिहास रच सकें।

Exit mobile version