Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Yash Raj Films और Posham Pa Pictures की पहली बड़ी फिल्म में ‘Ayushmann Khurrana’ मुख्य भूमिका में, Sameer Saxena करेंगे निर्देशन

December 17, 2024

Yash Raj Films और Posham Pa Pictures की पहली बड़ी फिल्म में ‘Ayushmann Khurrana’ मुख्य भूमिका में, Sameer Saxena करेंगे निर्देशन

मुंबई: बॉलीवुड के टैलेंटेड स्टार आयुष्मान खुराना यशराज फिल्म्स और पोषम पा पिक्चर्स की बहुप्रतीक्षित क्रिएटिव साझेदारी की पहली बड़ी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। यह सहयोग आज के दर्शकों के लिए एकदम नई और इमर्सिव सिनेमाई अनुभव पेश करने का वादा करता है।पिछले हफ्ते, भारत की सबसे प्रतिष्ठित मीडिया कंपनी यशराज फिल्म्स ने पोशम पा पिक्चर्स के साथ एक रोमांचक क्रिएटिव पार्टनरशिप की घोषणा की। पोषम पा पिक्चर्स को भारतीय मनोरंजन जगत में सबसे इनोवेटिव प्रोडक्शन हाउस में से एक माना जाता है।

यह साझेदारी 2025 से थिएट्रिकल फिल्मों का निर्माण करेगी। यह कदम यशराज फिल्म्स के CEO अक्षय विधानी की नई रणनीतिक सोच के तहत उठाया गया है। अक्षय यशराज फिल्म्स को प्रोडक्शन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के उद्देश्य से एक नया बिजनेस मॉडल विकसित कर रहे हैं। अक्षय का यह दूसरा प्रोडक्शन प्रोजेक्ट होगा। इससे पहले उन्होंने मोहित सूरी की फिल्म प्रोड्यूस की थी, जिसमें आहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

एक वरिष्ठ ट्रेड सोर्स ने खुलासा किया, “यह अब तक अनटाइटल्ड फिल्म एक जॉनर-बेंडिंग सिनेमाई अनुभव होगी। यह थिएटर में दर्शकों को एकदम नया और अद्भुत विजुअल अनुभव प्रदान करेगी। आयुष्मान खुराना, जिन्होंने हमेशा कंटेंट में इनोवेशन को अपनी पहचान बनाया है, इस प्रोजेक्ट में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म एक ऐसा रोमांचक अनुभव देने का वादा करती है, जो शुरुआत से ही दर्शकों को अपनी सीट से बांध कर रखेगी।”पोशम पा पिक्चर्स के पार्टनर्स—समीर सक्सेना, अमित गोलानी, बिस्वपति सरकार और सौरभ खन्ना—ने व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से कई प्रशंसित प्रोजेक्ट्स बनाए हैं, जैसे ‘काला पानी’ और ‘मामला लीगल है’।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें