Site icon Dainik Savera Times

Ayushmann Khurrana ने दी अपने करियर की 5वीं 100 करोड़ी हिट, ‘थामा’ के साथ शुरू किया नया फ्रेंचाइजी

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना की पहली बड़ी दिवाली रिलीज़ ‘थामा’ ने 100 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री ले ली है! इस उपलब्धि के साथ, आयुष्मान ने अपने अनोखे और हटके सिनेमा के ज़रिए अब तक पांच 100 करोड़ी हिट फिल्में दी हैं।

‘थामा’ ने भारत में ₹103.50 करोड़ (नेट बॉक्स ऑफिस) की कमाई की है, जबकि उनकी बाकी सुपरहिट 100 करोड़ी फिल्मों में शामिल हैं —
‘ड्रीम गर्ल’ (₹142.26 करोड़), ‘ड्रीम गर्ल 2’ (₹104.90 करोड़), ‘बधाई हो’ (₹137.61 करोड़) और ‘बाला’ (₹116.81 करोड़)।

इस सफलता के साथ, आयुष्मान ने एक नया इतिहास रच दिया है वह ऐसे युवा अभिनेता बन गए हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा सफल फ्रेंचाइजी शुरू की हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में ‘ड्रीम गर्ल’, ‘बधाई हो’, ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘थामा’ और ‘अंधाधुन’ जैसी फ़्रेंचाइज़ की नींव रखी है, जिनमें से कई के सीक्वल का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है।

आयुष्मान ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा — “किसी अभिनेता के लिए व्यावसायिक सफलता बहुत बड़ा मानदंड होती है। मेरी तरह के सिनेमा के साथ इस सफलता का स्वाद चखना बेहद खास एहसास है, क्योंकि मुझे हमेशा से नया और यूनिक कंटेंट पसंद है। बतौर दर्शक भी मैं ऐसे ही सिनेमा से सबसे ज्यादा जुड़ पाता हूं। लोगों को इस तरह के सिनेमा को अपनाते, सराहते और दूसरों को सुझाते देखना एक अभिनेता के लिए वाकई अद्भुत अनुभव है। मुझे खुशी है कि मेरी कई फिल्में सफल फ्रेंचाइजी बन चुकी हैं। मैं दर्शकों के इस प्यार और आशीर्वाद के लिए दिल से आभारी हूं।”

ये भी पढ़ें : मध्य पूर्व तनाव पर Qatar के ऊर्जा मंत्री की चेतावनी, तेल 150 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकता है

Exit mobile version