Site icon Dainik Savera Times

Ayushmann Khurrana ने शुरू की ‘थामा’ की शूटिंग, Dinesh Vijan बोले- ‘आयुष्मान से बेहतर थामा कौन निभा सकता है!’

मुंबई : मैडॉक फिल्म्स ने हाल ही में अपने हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘थामा’ की घोषणा की है। यह एक खून से सनी प्रेम कहानी है, जिसमें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। आज आयुष्मान ने ‘थामा’ की शूटिंग शुरू की।

इस मौके पर प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने उन्हें एक खास नोट भेजा, जिसमें लिखा था, “मैडॉक के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में आपका स्वागत है। आयुष्मान से बेहतर ‘अनडेड’ थामा कोई और नहीं निभा सकता! हमें भरोसा है कि आपको यह किरदार निभाने में खूब मजा आएगा।” ‘थामा’ एक दिलचस्प प्रेम कहानी का वादा करती है, जिसमें खून और रोमांस का रोमांच होगा।

यह फिल्म दिवाली 2025 पर रिलीज होने जा रही है। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के साथ परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे दिग्गज कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। फिल्म का निर्देशन ‘मूंजा’ फेम आदित्य सर्पोतदार कर रहे हैं। इसकी कहानी निरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फुलारा ने लिखी है, और इसे दिनेश विजान और अमर कौशिक प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Exit mobile version