Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Dream Girl 2’ में एक बार फिर से ‘Pooja’ बनकर दिल चुराएंगे Ayushmann, इस दिन होगी सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

February 19, 2023

‘Dream Girl 2’  में एक बार फिर से ‘Pooja’ बनकर दिल चुराएंगे Ayushmann, इस दिन होगी सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ में पूजा बनकर अपनी आवाज से दीवाना बनाने वाले आयुष्मान खुराना अब एक बार फिर पूजा बनकर वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ जल्द ही थिएटर्स में दस्तक देने वाली है। ड्रीम गर्ल 2 का नया टीजर रिलीज कर दिया गया है, जो बहुत ही दिलचस्प है। खास बात यह है कि इसका पठान कनैक्शन भी है। टीजर के साथ-साथ मेकर्स ने ‘ड्रीम गर्ल 2’ की रिलीज डेट भी अनाऊंस की है। ‘ड्रीम गर्ल 2’ टीजर में आयुष्मान या किसी एक्टर का चेहरा तो नहीं दिखाया गया है, लेकिन थोड़ी- बहुत झलक जो नजर आ रही है, उससे साफ है कि पूजा बनकर आयुष्मान खुराना ही वापसी कर रहे हैं। टीजर से लग रहा है कि पूजा ने अब कॉल सेंटर में काम करना बंद कर दिया है। अब वह लहंगा- चोली पहने बिस्तर पर बैठी पठान के साथ फोन पर बातें करती नजर आ रही है। पूजा और पठान के बीच की नॉटी-नॉटी बातें भी सुनने को मिली हैं।

फोन पर पठान संग नॉटी बातें
टीजर में पूजा का फोन बजता है और वह फोन उठाकर बोलती हैं- हैलो, मैं पूजा बोल रही हूं। उधर से एक शख्स पठान शाहरुख की आवाज में बोलता है कि वह पठान है। तब पूजा पूछती है कि कैसे हो मेरे पठान? तब वह शख्स पूजा को हैप्पी वैलेंटाइंस डे विश करते हुए कहता है कि पहले से भी ज्यादा अमीर।

‘ड्रीम गर्ल 2’ में नजर आएगी यह कास्ट
‘ड्रीम गर्ल 2’ 7 जुलाई 2023 में रिलीज होगी। फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा अनन्या पांडे, असरानी, परेश रावल, राजपाल यादव, विजय राज, सीमा पहवा, मंजोत सिंह, मनोज जोशी और अभिषेक बनर्जी भी नजर आएंगे। विजय राज, अभिषेक और मंजोत सिंह पहले पार्ट ड्रीम गर्ल का भी हिस्सा रहे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें