Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Azaad: राशा थडानी और अमन देवगन की फिल्म ‘आजाद’ 17 जनवरी 2025 को होगी रिलीज

December 1, 2024

Azaad: राशा थडानी और अमन देवगन की फिल्म ‘आजाद’ 17 जनवरी 2025 को होगी रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन कि फिल्म आजाद 17 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी।

अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ‘आजाद’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। अब निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की तारीख का भी एलान कर दिया है।

निर्माताओं ने फिल्म ‘आजाद’ का नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की। फिल्म में अजय देवगन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के पोस्टर में अजय देवगन नजर आ रहे हैं। साथ ही राशा थडानी और अमन देवगन भी नजर आए। पोस्टर जारी करते हुए निर्माताओं ने बताया कि यह फिल्म 17 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है।

अजय देवगन ने भी फिल्म आजाद का नया पोस्टर जारी किया। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ‘इस कहानी का दिल एक योद्धा है, और धड़कन। आजाद, 17 जनवरी 2025 को बड़े पर्दे पर रोमांच का गवाह बनें।’

अभिषेक कपूर निर्देशित फिल्म आजाद का निर्माण रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर ने किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें