Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाकाल के दर पहुंचे B Praak, भस्म आरती में हुए शामिल

December 25, 2024

महाकाल के दर पहुंचे B Praak, भस्म आरती में हुए शामिल

उज्जैन। पंजाबी और हिंदी गायक बी प्राक मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित ज्योतिर्लगिं पहुंचे, जहां उन्होंने महाकालेश्वर के दर्शन-पूजन किए। बी प्राक महाकाल की भस्म आरती में भी शामिल हुए। दिव्य स्वरूप दर्शन के अनुभव को उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया।

बी प्राक अक्सर मंदिरों में जाते रहते हैं और इससे जुड़ी तस्वीरें भी वह अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते रहते हैं। बी प्राक ने महाकालेश्वर मंदिर से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो को इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर साझा किया, जिसमें गायक भस्म आरती के दौरान प्रांगण में भक्ति भाव में डूबे नजर आए।

साझा किए गए वीडियो में बी प्राक माथे पर भस्म लगाए बाबा की और ध्यान लगाए नजर आए। बी प्राक के साथ उनकी टीम भी नंदी हॉल में बैठी नजर आई। तस्वीरों में से एक में बी प्राक ‘जय श्री महाकाल‘ लिखा अंगम दिखाते नजर आए, तो दूसरी तस्वीर में वह कथावाचक पुण्डरीक गोस्वामी महाराज से भेंट करते नजर आए।

खुद को भगवान का भक्त बताने वाले गायक बी प्राक अक्सर किसी न किसी मंदिर जाते रहते हैं। हाल ही में वह लाडली जू के मंदिर वृंदावन गए थे। सोशल मीडिया पर बरसाना की एक वीडियो को साझा कर उन्होंने बताया था कि वास्तव में यही वृंदावन की खूबसूरती है।

बी प्राक से पहले हाल ही अपनी बेबी जॉन टीम के साथ वरुण धवन भी महाकाल का दर्शन करने पहुंचे थे। वरुण के साथ कीर्त िसुरेश, एटली, प्रिया एटली, वामिका गब्बी के साथ अन्य कलाकार नजर आए थे।

हाल ही में महाकाल के दर पहुंचने वाले सितारों की सूची में दिलजीत दोसांझ का भी नाम शामिल है। दोसांझ ने सोशल मीडिया पर मंदिर का अनुभव साझा कर खुद को धन्य बताया था।

करियर की बात करें तो बी प्राक ने प्रक्की बी के नाम से म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर करियर शुरू किया था। बी प्राक ने जस्सी गिल, हार्डी संधू, अमरिंदर गिल, गिप्पी ग्रेवाल, दिलजीत दोसांझ, एमी विर्क जैसे सिंगर्स के कई ट्रैक के लिए संगीत तैयार किया।

एक से बढ़कर एक सफल गाने देने वाले बी प्राक ने साल 2019 में अक्षय कुमार स्टारर केसरी के गाने तेरी मिट्टी में अपनी आवाज देकर बॉलीवुड में सिंगिंग में डेब्यू किया था।

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड एफटीए से पहले पीयूष गोयल ने टॉड मैक्ले का किया स्वागत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें