
मुंबई (फरीद शेख) : बागी 4′ यह फिल्म इस शुक्रवार, 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। इस चौथी किस्त में टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त आमने-सामने हैं और फिल्म में हरनाज़ संधू और सोनम बाजवा भी हैं। ‘बागी 4’ के ट्रेलर को शानदार प्रतिक्रिया मिली है और इस फ्रैंचाइज़ी के प्रति समर्पित दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
रणवीर प्रताप सिंह, एक रक्षा अधिकारी, डॉ. अलीशा डिसूजा से बेइंतहा प्यार करता है। उनकी प्रेम कहानी का दुखद अंत उसकी मौत के साथ होता है। बागी 4 केवल मारधाड़ की फिल्म नहीं है. यह रॉनी के टूटे हुए दिल और उसकी लड़ाई की कहानी है. टाइगर श्रॉफ का नया शेड और संजय दत्त का धमाकेदार अभिनय फिल्म को वर्थ वॉच बनाता है. संजय दत्त फिल्म की जान हैं. उनका विलेन अवतार इंटेंस और असरदार है. जब-जब वह स्क्रीन पर आते हैं, फिल्म एक नई ऊर्जा पकड़ लेती है.
पहले भाग में, बागी 4 गाने और नृत्य पर ज़्यादा निर्भर करते हुए, थोड़ी उखड़ी हुई है। रॉनी और अलीशा की प्रेम कहानी बस यूँ ही खत्म हो चुकी है। सोनम बाजवा और हरनाज संधू का योगदान सीमित जरूर है, लेकिन दोनों अपनी मौजूदगी से कहानी में फ्रेशनेस लाती हैं। इन सभी के अलावा उपेंद्र लिमये, सौरभ सचदेवा, श्रेयस तलपड़े, शीबा आकाशदीप साबिर और महेश ठाकुर ने भी अपने कैरेक्टर को अच्छा प्ले किया है। टाइगर श्रॉफ के नए अंदाज और संजय दत्त के धमाकेदार अभिनय के कारण यह फिल्म देखने लायक है।
बागी 4 केवल मारधाड़ की फिल्म नहीं है। यह रॉनी के टूटे हुए दिल और उसकी लड़ाई की कहानी है। टाइगर श्रॉफ का नया शेड और संजय दत्त का धमाकेदार अभिनय फिल्म को वर्थ वॉच बनाता है।
टाइगर श्रॉफ ने रॉनी के रूप में कमबैक किया है और इस बार वह ज्यादा खतरनाक हैं। रॉनी एक भयानक ट्रेन एक्सीडेंट में बच जाता है जिसके बारे में उसने कभी नहीं सोचा था कि वह बच पाएगा। हादसे से बच निकलता है. हादसे के बाद उसका जीवन खालीपन से भर जाता है। प्रेमिका अलीशा की मौत का दर्द रॉनी को इतना तोड़ देता है कि उसका मानसिक संतुलन डगमगाने लगता है। धीरे-धीरे हकीकत और भ्रम की रेखा धुंधली हो जाती है, और दर्शक भी उसके साथ इस रहस्यमयी सफर में खिंच जाते हैं।
लेकिन खुद को किस्मल वाला महसूस करने के बजाय, वह गिल्ट और उदासी से भर जाता है। ट्रेजडी का नुकसान उसे एक अंधेरे दौर में धकेल देता है, जहां वह धीरे-धीरे खुद को बर्बाद करना शुरू कर देता है। जिस महिला से वह कभी प्यार करता था, उसकी याद बार-बार उसके पास आती रहती है।
दैनिक सवेरा टाइम्स न्यूज मीडिया नेटवर्क इस फिल्म को 3.5 स्टार रेटिंग देता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...