Site icon Dainik Savera Times

Bad News फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखने को मिलेगा Ammy Virk और Vicky Kaushal का शानदार अंदाज

मुंबई : तृप्ति डिमरी, विक्की कौशल और एम्मी विर्क स्टारर फिल्म बैड न्यूज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में एम्मी विर्क और विक्की कौशल का शानदार अंदाज देखने को मिल रहा है। आपको बता दे कि फिल्म बैड न्यूज की घोषणा इस साल मार्च में हुई थी। जिसके फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आनंद तिवारी ने बैड न्यूज को निर्देशित किया है। वह अपने अलग तरह के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं।

इससे पहले धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी वर्ष 2019 में प्रदर्शित फिल्म ‘गुड न्यूज’ में अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की अहम भूमिका निभाई थी। अब गुड न्यूज का सीक्वल ‘बैड न्यूज’ आ रहा है। इस फिल्म में विक्की कौशल, एम्मी विर्क और तृप्ति डिमरी हैं। ‘बैड न्यूज’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।आनंद तिवारी ने बैड न्यूज को निर्देशित किया है। बैड न्यूज के ट्रेलर की शुरुआत प्रेग्नेंट तृप्ति डिमरी के कंफ्यूजिंग फेस से होती है, जिसे यह नहीं पता होता कि उनके बच्चे का पिता कौन है।

इसके बाद बैड न्यूज के ट्रेलर में विक्की कौशल और एम्मी विर्क की एंट्री होती है, जो तृप्ति डिमरी के बच्चे के दोनों पिता होते हैं। इसके बाद ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे दोनों अच्छा पिता बनने की कोशिश में लगे होते हैं। बैड न्यूज का ट्रेलर सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। फैंस ट्रेलर को खूब पसंद कर रहे हैं। बैड न्यूज 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exit mobile version