Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

चार साल का प्यार, 5 महीने की शादी और अब जुदाई, बादशाह-ईशा रिखी ने तलाक की खबर पर लगाई मुहर

September 1, 2026

चार साल का प्यार, 5 महीने की शादी और अब जुदाई, बादशाह-ईशा रिखी ने तलाक की खबर पर लगाई मुहर

Badshah and Isha Rikhi divorce: रैपर बादशाह और पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी शादी के 5 महीने बाद अलग हो रहे हैं। सोमवार को कपल ने एक ज्वॉइंट स्टेटमेंट के तहत इस बात की जानकारी दी है, जिससे दोनों के अलग होने की अटकलों पर विराम लग गया है।

बादशाह और ईशा रिखी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने अलग होने की बात कंफर्म करते हुए नोट जारी किया, जिसके जरिए उन्होंने फैंस और मीडिया से उनकी प्राइवेसी (निजता) का सम्मान करने की अपील की।

आपसी सहमति से हो रहा तलाक
लिखा, “मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपने-अपने रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। यह फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है और हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।”

उन्होंने आगे लिखा, “हम दोनों के अलग होने पर यह एकमात्र स्टेटमेंट है। हम दिल से गुजारिश करते हैं कि हमारे रिश्ते के बारे में कोई और अटकलें या अंदाजा न लगाया जाए।”

प्राइवेट रखी शादी गई थी शादी
बता दें कि बादशाह और ईशा रिखी ने मार्च 2026 में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। बताया जाता है कि दोनों करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शादी काफी प्राइवेट रखी गई थी, बाद में ईशा की मां पूनम रिखी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं। यह बादशाह की दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी जैसमीन मसीह से 2012 में हुई थी, जिनसे उनका साल 2020 में तलाक हो गया था। उनकी एक बेटी भी है।

पंजाबी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री
गौरतलब है कि दोनों के अलग होने की खबर तब आई, जब ईशा रिखी सलमान खान के होस्ट किए गए शो ‘बिग बॉस 20’ में कंटेस्टेंट बनकर जा सकती हैं।ईशा रिखी पंजाबी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने ‘जट्ट बॉयज पुत्त जट्टां दे’, ‘अरदास’ और ‘हैप्पी गो लकी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा ‘नवाबजादे’ से बॉलीवुड में डेब्यू भी कर चुकी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें