Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bandish Bandits 2: जल्द आ रहा है ‘Bandish Bandits’ का दूसरा पार्ट, Prime Video ने की घोषणा, जानें रिलीज डेट

November 13, 2024

Bandish Bandits 2: जल्द आ रहा है ‘Bandish Bandits’ का दूसरा पार्ट, Prime Video ने की घोषणा, जानें रिलीज डेट

Bandish Bandits 2 : प्राइम वीडियो ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित ओरिजिनल सीरीज़ बंदिश बैंडिट्स के दूसरे सीजन को 13 दिसंबर को प्रीमियर करने की घोषणा की । लोकप्रिय म्यूज़िकल ड्रामा बंदिश बैंडट्स का नया सीजन भारतीय शास्त्रीय संगीत के राग, ताल और बंदिशों को आधुनिक रॉक और पॉप के बोल्ड और जोशीले बीट्स के साथ खूबसूरती से मिश्रित किया गया है।

इसके मुख्य किरदार राधे और तमन्ना अब स्वीकृति और महिमा की खोज में एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हैं। कहानी परिवार की विरासत में गहराई से उतरती है, जहां व्यक्तिगत पहचान, सशक्तिकरण और पुराने और नए के बीच संतुलन जैसे विषयों को उजागर किया गया है, क्योंकि प्रत्येक पात्र अपने असली रूप को खोजता और अपनाता है।

अमृतपाल सिंह बिंद्रा द्वारा निर्मित और आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित, लियो मीडिया कलेक्टिव प्राइवेट लिमिटेड प्रोडक्शन में ऋत्विक भौमिक, श्रेया चौधरी, शीबा चड्ढा, अतुल कुलकर्णी, राजेश तैलंग और कुणाल रॉय कपूर जैसे बहुमुखी कलाकारों की इस शो में वापसी होगी, साथ ही नए कलाकार दिव्या दत्ता, रोहन गुरबक्सानी, यशस्विनी दयामा, आलिया कुरैशी और सौरभ नैयर प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। बंदिश बैंडिट्स का दूसरा सीजन विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर भारत और 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्रीमियर होगा।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें