Site icon Dainik Savera Times

‘गुडाचारी 2’ में अदिवी सेष के साथ नजर आएंगी बनिता संधू, निभाएंगी मुख्य भूमिका

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री बनीता संधू अपनी आने वाली फिल्म गुड़ाचारी 2 में अदिवी सेष के साथ काम करती नजर आयेंगी।गुड़ाचारी 2 (जी2) एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म है,जिसमें अदिवी सेष के साथ बनीता संधू की मुख्य भूमिका है।बनीता संधू ने बताया, गुड़ाचारी 2 मेरी पहली पैन इंडिया फिल्म है और मैं ऐसी अविश्वसनीय, दूरदर्शी टीम के साथ सहयोग करके बहुत उत्साहित हूं।

यह ऐसी भूमिका है जो मैंने पहले कभी नहीं की है और मैं दर्शकों द्वारा मुझे बिल्कुल नए अवतार में देखने का इंतजार का मुझे बेसब्री से इंतजार है।इस फिल्म पर काम करना मेरे लिए रचनात्मक आनंद होगा।’अदिवि सेष ने कहा,मैं बनीता का जी 2 की दुनिया में हार्दिक स्वागत करता हूं, और एक अद्भुत सहयोग की आशा करता हूं।

फिल्म गुड़चारी 2 का निर्माण टीजी विश्व प्रसाद और अभिषेक अग्रवाल द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म पीपल मीडिया फैक्ट्री, अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स और एके एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनायी जा रही है जबकि विनय कुमार सिरिगिनेडी द्वारा निर्देशित है।

Exit mobile version