Site icon Dainik Savera Times

Kalki मना रहीं हैं आज अपना 39वां Birthday, जानें उनकी Life से जुडी कुछ दिलचस्प बातें

एक्ट्रेस कल्कि कोच्लिनइन आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें कल्कि ने कई हिट फिल्मों में काम किया है लेकिन एक्ट्रेस ‘देव डी’ फिल्म के बाद से ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर आपको उनसे जुडी कुछ खास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जान आप भी बेहद हैरान हो जायेंगे।

कल्कि अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। गौरतलब है कि फिल्म ‘देव डी’ की शूटिंग के दौरान कल्कि और अनुराग कश्यप एक-दूसरे के करीब आ गए थे। दोनों ने शादी भी कर ली, लेकिन 2 साल के अंदर ही दोनों का रिश्ता टूट गया। कल्कि यह भी खुलासा कर चुकी हैं कि 9 साल की उम्र में उनका यौन शोषण किया गया था। हालांकि तब उन्होंने ये बात किसी को बताई नहीं थी।

उसके बाद अनुराग कश्यप से अलग होने के बाद कल्कि एक इजराइली मूल के पेंटर गाइ हर्शबर्ग के साथ रिलेशनशिप में आ गईं। वे उनके साथ लिव-इन में रहने लगीं और बिना शादी किए ही एक्ट्रेस ने साल 2020 में एक बेटी को जन्म दिया। बात करें करियर की तो कल्कि कोच्लिन येलो बूट्स’, ‘शैतान’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ और ‘शंघाई’ जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सर यही नहीं बल्कि फिल्म ‘मार्गरिटा विद अ स्ट्रॉ’ के लिए कल्कि ने नेशनल अवार्ड भी जीता था।

Exit mobile version