Site icon Dainik Savera Times

‘जवान’ फिल्म रिलीज होने से पहले शाहरुख ने माता वैष्णो देवी मंदिर में टेका माथा

जम्मू: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘जवान’ रिलीज होने से पहले जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले की त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।अधिकारियों के अनुसार, अभिनेता ने कटरा पहुंचने के बाद पवित्र गुफा में दर्शन किए और फिर नए ताराकोट मार्ग से भवन की ओर रवाना हुए। अभिनेता को भवन में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा गया, जिसमें वह अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में दिखे। वह सफेद टीशर्ट के ऊपर नीले रंग की हुडी पहने हुए थे और अपने चेहरे को हुडी की कैप और मास्क से ढके हुए थे।रुपहले पर्दे पर ‘जवान’ 07 सितंबर को रिलीज होगी। श्री खान ने पिछले वर्ष दिसंबर में अपनी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘पठान’ रिलीज होने से पहले भी वैष्णो देवी के दर्शन किए थे।

Exit mobile version