Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rohit Shetty के सेट पर होना एक सपनों की दुनिया में कदम रखने जैसा है: Arjun Dwivedi

January 28, 2024

Rohit Shetty के सेट पर होना एक सपनों की दुनिया में कदम रखने जैसा है: Arjun Dwivedi

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए, अर्जुन ने कहा, ’रोहित शेट्टी के सेट पर होना एक सपनों की दुनिया में कदम रखने जैसा लगता है। मुझे उनकी वाइब्रेंट एनर्जी और उनके द्वारा क्रिएट यूनिवर्स बहुत पसंद हैं, जहां मेरे पैशन ऑटोमोबाइल, ड्राइविंग, एक्शन और एडवेंचर फिल्म की धड़कन बन जाते हैं।

सर के साथ काम करना सौभाग्य की बात है। वह एक अविश्वसनीय निर्देशक, दयालु इंसान और शानदार सहयोगी हैं।‘ रोहित द्वारा निर्मति कॉप यूनिवर्स आईपीएफ में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में हैं। सीआईडी’ फेम अभिनेता ने कहा, ’निर्देशक और अभिनेता के रूप में हमारा समन्वय सहज था।

मैं अपने किरदार के प्रति उनके दृष्टिकोण को आसानी से समझ गया। हमने पूर्ण सामंजस्य के साथ काम किया। रोहित सर का पैशन, फोकस और वर्क एथिक्स एक प्रेरणा है। वह एक निर्देशक से कहीं अधिक हैं, वह एक संस्थान हैं। ऑटोमोबाइल, खासकर स्कॉर्पयिो के प्रति हमारे साझा प्रेम ने हमारे बंधन को मजबूत किया। यह ऐसा अनुभव था, जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।’

अर्जुन ने बांग्लादेश के खुफिया प्रमुख का किरदार निभाया है, जो ‘आईपीएफ’ में बांग्लादेश में रोहित शेट्टी-शैली के हाई-ऑक्टेन क्लाइमेक्स में भारतीय पुलिस टीम से भिड़ जाता है। अर्जुन, जिन्होंने सनी देओल-अभिनीत ‘गदर 2’ में भी अभिनय किया था, को रोहित की ‘सिंघम अगेन’ में लिया गया है, जिसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। ‘आईपीएफ’ में निकितिन धीर, श्वेता तिवारी, शरद केलकर, ईशा तलवार और ऋतुराज सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें