Site icon Dainik Savera Times

तीसरे बच्चे पर भारती सिंह का फनी खुलासा, बोलीं– अब किशमिश

Bharti Singh's funny revelation about her third child, said – now a raisin

Bharti Singh's funny revelation about her third child, said – now a raisin

कलर्स टीवी का पॉपुलर शो ‘लॉफ्टर शेफ्स सीजन 3’ दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। नए साल के आगाज के साथ शो की शूटिंग शुरू हुई, जहां कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, जन्नत जुबैर, करण कुंद्रा, एल्विश यादव, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी को देखा गया।

लेकिन, सारी लाइमलाइट कमीडियन भारती सिंह लूट ले गईं। दरअसल, पैपराजी ने भारती सिंह से तीसरे बच्चे को लेकर सवाल किया, जिसका जवाब सुन सभी लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। भारती सिंह को ‘लॉफ्टर शेफ्स सीजन 3’ के सेट पर देखा गया, जहां उन्होंने दूसरे बच्चे यानी काजू के होने की खुशी में पैपराजी का मुंह मीठा कराया और मिठाई बांटी।

इस बीच पैपराजी ने सवाल किया है कि काजू कहां है और कब मिलवा रही हैं? भारती कहती हैं कि गोला और काजू दोनों घर पर हैं और जब आप सभी बिना कैमरे के मिलने आएंगे, तो जरूर मिलवाएंगे। इसी बीच एक पैपराजी कहता है कि काजू के बाद किशमिश भी आनी है।

यह सुनकर भारती सिंह हैरान हो जाती हैं और कहती हैं कि यही सब करती रही हूं क्या मैं? गोला और काजू ही काफी हैं। भारती को काफी उम्मीद थी कि उन्हें लड़की हो। भारती को एक लड़की चाहिए थी, लेकिन काजू के जन्म पर भी वे बहुत इमोशनल हुई थीं और अस्पताल में जब उन्होंने काजू को पहली बार देखा था, तो खूब रोईं थीं।

भारती ने अभी तक काजू की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। बता दें कि भारती सिंह ने पहले बेटे लक्ष्य यानी गोला को अप्रैल 2022 में जन्म दिया था। भारती दूसरी बार 19 दिसंबर 2025 को मां बनी थीं। कमीडियन 15 दिन का आराम लेकर वापस काम पर लौटी हैं।

गोला के जन्म के समय जल्दी काम पर लौटने की वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। यूजर्स का कहना था कि भारती सिंह अपने बच्चे को छोड़कर पैसे कमाने के पीछे भाग रही हैं। वह समय कमीडियन के लिए बहुत मुश्किलों से भरा था, लेकिन फिर भी उन्होंने पूरी हिम्मत के साथ काम और घर को संभाला था।

Exit mobile version