Site icon Dainik Savera Times

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार Arvind Akela Kallu बनेंगे संकट मोचन हनुमान

भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू सिल्वर स्क्रीन पर संकट मोचन हनुमान की भूमिका में नजर आयेंगे। अरविंद अकेला कल्लू जल्द ही फिल्म संकट मोचन हनुमान की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म में कल्लू संकट मोचन हनुमान की भूमिका करते नजर आने वाले हैं। कल्लू के लिए यह किरदार बेहद अलग और चैलेंजिंग भी होने वाला है। कल्लू ने बताया है कि वह इस भूमिका को अपने दर्शकों के लिए जरुर निभाएंगे और इसके लिए उन्होंने अभी से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

अरविंद अकेला कल्लू की इस फिल्म की प्रस्तुति जिया इनफोकस फिल्म क्रिएशन कर रही है, जिसके निर्माता धीरेंद्र एम त्रिपाठी हैं। फिल्म संकट मोचन हनुमान को लेकर धीरेंद्र ने बताया कि इस फिल्म की पटकथा काफी शानदार है जिसे हम इस डिजिटल और ग्राफिकल एरा में नए रंगरूप के साथ प्रस्तुत करने वाले हैं फिल्म एनिमेशन और ग्राफिक्स का बेजोड़ सामंजस्य देखने को दर्शकों को मिलेगा।

हमारी फिल्म तकनीकी तौर पर मजबूत होगी लेकिन हमारी फिल्म की यूएसपी फिर भी पटकथा ही हैं। फिल्म की पटकथा के अनुसार भोजपुरी इंडस्ट्री में अरविंद अकेला कल्लू काफी फिट आते हैं, इसलिए हमने उन्हें फिल्म के लिए कास्ट किया है। यह एक धार्मिक फिल्म है लेकिन हमें उम्मीद है कि हमारी फिल्म हर वर्ग के दर्शकों के बीच पसंद की जाएगी। हम अपनी फिल्म को पूरी भव्यता के साथ बना रहे हैं।

अंतिम फैसला दर्शकों को ही करना है।उन्होंने बताया कि भोजपुरी फिल्म संकट मोचन हनुमान के निर्देशक चंदन कन्हैया उपाध्याय हैं, जो इससे पहले भी कई फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म की कहानी राजेश पांडे ने लिखी है जबकि इस फिल्म का संगीत ओम झा ने तैयार किया है। फिल्म की संगीत आपको भाव विभोर कर देगी। यह हमारा मानना है।

Exit mobile version