Site icon Dainik Savera Times

Bhojpuri फिल्म Jai Santoshi Maa का ट्रेलर और फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

Jai Santoshi Maa

Jai Santoshi Maa

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री रानी चटर्जी, स्मृति सिन्हा और अभिनेता जय यादव स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म Jai Santoshi Maa का फर्स्ट लुक और ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। फिल्म जय संतोषी मां रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट और प्राइड ऑफ एशिया फिल्म्स के बैनर तले बनी है, जिसके निर्माता निशांत उज्जवल और धर्मेंद्र के मेहरा हैं। फिल्म के निर्देशक रवि सिन्हा हैं। फिल्म का ट्रेलर यशी फिल्म्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ट्रेलर में मां संतोषी की भक्ति, श्रद्धा और उनके चमत्कारी प्रभाव को बड़े ही प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है।

एक आस्था और भक्ति से जुड़ी यात्रा है

निशांत उज्जवल ने कहा, फिल्म जय संतोषी मां मेरे लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक आस्था और भक्ति से जुड़ी यात्रा है। हमने इसे पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ बनाया है जिससे दर्शकों तक मां संतोषी की महिमा और उनकी कृपा का संदेश पहुंचे। इस फिल्म में भक्ति, संगीत, और मनोरंजन का अछ्वुत संगम देखने को मिलेगा, जो निश्चित रूप से दर्शकों को प्रभावित करेगा।रानी चटर्जी, जय यादव और स्मृति सिन्हा जैसे बेहतरीन कलाकारों ने अपने किरदारों में जान डाल दी है। निर्देशक रवि सिन्हा ने फिल्म को भव्य और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छूएगी और उन्हें आध्यात्मिक रूप से भी जोड़ने का काम करेगी।

फिल्म जय संतोषी मां में रानी चटर्जी, और जय यादव के साथ मनोज टाइगर, रंभा सहनी, नीतिका जायसवाल, प्रियांशु सिंह, परितोष, पूनम, मोहन, रजनीश पाठक, राम सुजान सिंह, नन्हें पांडेय आदि प्रमुख भूमिका में हैं, जबकि स्मृति सिन्हा के साथ विशेष भूमिका में विनय बिहारी हैं। सह निर्माता डॉ संदीप उज्ज्वल और सुशांत उज्जवल हैं। फिल्म की कहानी शमशेर ने लिखी है। गीतकार प्यारे लाल यादव और चित्रंगदा मिश्र हैं। संगीतकार रजनीश मिश्र और भरत चौहान हैं। कैमरा मनोज सिंह और कला विनोद बिहारी का है।

Exit mobile version