Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bhool Bhulaiyaa 3′ का बॉक्स ऑफिस धमाका: पहले दिन 36.60 करोड़ की ओपनिंग कर रचा इतिहास

November 3, 2024

Bhool Bhulaiyaa 3′ का बॉक्स ऑफिस धमाका: पहले दिन 36.60 करोड़ की ओपनिंग कर रचा इतिहास

Bhool Bhulaiyaa 3 Opening: भूल भुलैया 3 ने बड़े पर्दे पर एंट्री मार ली है, और दर्शकों को अपने जादू से काफी इंप्रेस कर रही है। रिलीज के बाद से ही, फिल्म को हर तरफ से तारीफें और प्यार मिल रहा है। दिवाली के मौके पर रिलीज होके, ये एक परफेक्ट फेस्टिव धमाका बन गई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 36.60 करोड़ की जबरदस्त कमाई की है। इस के साथ ही इसने ऐसी ओपनिंग करके इतिहास रच दिया है, और ब्रह्मास्त्र, सुल्तान जैसी बड़ी हिट्स को भी पीछे छोड़ दिया है।

जी हां, कार्तिक आर्यन का जादू बॉक्स ऑफिस पर छाया हुआ है, और भूल भुलैया 3 हर तरफ राज कर रही है। 36.60 करोड़ के अपने फर्स्ट डे कलेक्शन के साथ, फिल्म ने ब्रह्मास्त्र (36 करोड़), फाइटर (24 करोड़), दंगल (29.7 करोड़), पीके (26 करोड़), सुल्तान (36.5 करोड़), संजू (34.7 करोड़), धूम 3 (36.2 करोड़), टाइगर ज़िंदा है (34.1 करोड़), चेन्नई एक्सप्रेस (33.1 करोड़) और बजरंगी भाईजान (27 करोड़) के फर्स्ट डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। ये सच में दिवाली रिलीज के लिए एक प्रभावशाली उपलब्धि है कि यह फिल्म परिवारों और बच्चों को बड़ी संख्या में थिएटर में ला रही है।

Bhool Bhulaiyaa 3 Opening

कार्तिक आर्यन फिर से रूह बाबा का रोल निभाते हुए नजर आएंगे जो सुपर हिट भूल भुलैया 2 से है। उनके साथ तृप्ति डिमरी, ओरिजिनल मंजुलिका (विद्या बालन) और उनकी पार्टनर इन क्राइम यानी माधुरी दीक्षित भी नजर आएंगी। अनीस बज्मी द्वारा डायरेक्टेड और भूषण कुमार द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह फिल्म बॉलीवुड की पसंदीदा हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। डरावनी मस्ती और हंसी से भरी दिवाली के लिए तैयार हो जाइए ! क्योंकि भूल भुलैया 3 इस दिवाली यानी 1 नवंबर 2024 को रिलीज़ चुकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें