Site icon Dainik Savera Times

वेबसीरीज ‘दलदल’ में दिखेंगी Bhumi Pednekar, निभाएंगी पुलिस ऑफिसर का किरदार

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनकर अपनी आने वाली वेबसीरीज ‘दलदल’ में पुलिस ऑफिसर का निभाएंगी किरदार निभाती नजर आयेंगी। भूमि पेडनेकर जल्द ही वेब सीरीज ‘दलदल’ में नजर आएंगी।वेब सीरीज ‘दलदल’ में भूमि पेडनेकर एक पुलिस अधिकारी की चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाती नजर आयेंगी।

भूमि पेडनेकर ने बताया, ‘दलदल’ एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जो एक महिला होने के सभी गुणों को समेटे हुए है। रीता एक सुपर अचीवर, एक ग्लास-सीलिंग ब्रेकर और पुरुषों की दुनिया में नियमों को फिर से लिखने वाली महिला है। मैं इस तरह की महिलाओं को अपना आदर्श मानती हूं और मैं प्राइम वीडियो जैसे ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर इस तरह की सीरीज के लिए रोमांचित हूं, जो मुझे दुनिया को भारतीय महिलाओं की ताकत और मजबूती दिखाने का मौका देगा।

भूमि पेडनेकर ने कहा, वेब सीरीज‘दलदल’का रोल बहुत चुनौतीपूर्ण है और मेरे लिए यह नया जॉनर भी है। इसमें एक्शन का काफी मौका मिला है। मेरे रोल रीटा फरेरा में कई परतें हैं। वह बाहरी और अंदरूनी विचारों के मतभेदों के बीच फंसी है। मेरा पात्र मुंबई की डीसीपी के तौर पर अपना काम शुरू करती है और वह कई मर्डर केस और अन्य क्राइम को सुलझाती है। भूमि पेडनेकर की वेब सीरीज‘दलदल’अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

Exit mobile version