Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

रश्मिका के मॉर्फ्ड फेक वीडियो पर भड़के बिग बी, एक्टर ने की क़ानूनी कारवाई की मांग

November 6, 2023

रश्मिका के मॉर्फ्ड फेक वीडियो पर भड़के बिग बी, एक्टर ने की क़ानूनी कारवाई की मांग

मुंबई: बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी ‘गुड बाय’ को-स्टार व एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के एडिटेड वीडियो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।कथित तौर पर, एक्ट्रेस का एक छोटा सा आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इस वीडियो को लेकर एक्स यूजर अभिषेक ने पोस्ट किया, ‘भारत में डीपफेक से निपटने के लिए एक कानूनी और नियामक ढांचे की तत्काल आवश्यकता है।

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का ये वायरल वीडियो आपने इंस्टाग्राम पर देखा होगा, लेकिन यह वीडियो उनका नहीं, बल्कि जारा पटेल का एक डीपफेक वीडियो है।‘पोस्ट के साथ, उन्होंने रियल वीडियो भी शेयर किया, जैसा कि उनके द्वारा दावा किया गया था।मॉर्फ्ड वीडियो पर अमिताभ बच्चन ने चिंता जाहिर करते हुए एक्स पर लिखा, ‘हां, यह कानूनी दृष्टि से एक मजबूत मामला है।

‘वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बी फिलहाल ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ के होस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं। उनके पास पाइपलाइन में ‘कल्कि 2898 ईस्वी’, ‘बटरफ्लाई’ और ‘थलाइवर 170’ हैं।जबकि, रश्मिका की झोली में ‘एनिमल’, ‘पुष्पा 2: द रूल’ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें