Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Kalki 2898 AD’ के हिंदी वर्जन सॉन्ग में बिग बी ने दी आवाज, कहा- यह काफी मुश्किल था

June 22, 2024

‘Kalki 2898 AD’ के हिंदी वर्जन सॉन्ग में बिग बी ने दी आवाज, कहा- यह काफी मुश्किल था

मुंबई : अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। इस फिल्म को लेकर बिग बी ने अपने ब्लॉग में बड़ा खुलासा किया और बताया कि इसके हिंदी वर्जन के एक गाने में उन्होंने अपनी आवाज दी है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में फिल्म में इस्तेमाल की गई हेवी कॉस्टयूम और प्रोस्थेटिक्स के बारे में बात की। बिग बी ने लिखा, ’हेवी कॉस्टयूम और प्रोस्थेटिक्स के साथ.. और कल्कि के लिए घंटों मेकअप.. जिसका दूसरा ट्रेलर आज जारी किया गया। इसके बाद अभिनेता ने उस सॉन्ग के बारे में बात की, जिसमें उन्होंने अपनी आवाज दी है।

फिल्म में कमल हासन, प्रभास और दीपिका पादुकोण भी हैं। ‘और हां, हिंदी वर्जन के लिए मैंने एक गाना गाया। यह एक नॉन-सिंगर के लिए काफी मुश्किल था, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट ने जादू किया…और, यह सॉन्ग जल्द आने वाला है। यह यूट्यूब और मेरे सोशल मीडिया ट्विटर, फेसबुक और इंस्टा पर है।‘बता दें कि इस गाने की झलक दूसरे ट्रेलर में कुछ सेकंड के लिए दिखाई गई है। उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘मोबाइल पर कॉल करें, घंटी बजती हुई सुनें, लेकिन अगर यह ऊपर ‘कॉलिंग’ कह रहा है… तो कॉल नहीं हो रही है। अगर यह ‘रिंगिंग’ कह रहा है तो समझें कि कॉल हो रही है। मुझे इसके बारे में कभी पता ही नहीं था… हे भगवान मैं कितना मूर्ख हूं… कुछ भी नहीं जानता… सीखने का ग्राफ नीचे की ओर बढ़ रहा है।

‘कल्कि 2898 एडी’ के दूसरे ट्रेलर की शुरुआत अमिताभ बच्चन के किरदार अश्वत्थामा से होती है, जो दीपिका पादुकोण के किरदार को दुश्मनों से बचाते हुए नजर आते हैं और कहते हैं, ’भगवान के अंदर पूरी सृष्टि बसती है और भगवान स्वयं आपके अंदर हैं। ट्रेलर में प्रभास और अमिताभ बच्चन के बीच लड़ाई भी दिखाई गई है। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है, वहीं निर्माण वैजयंती मूवीज द्वारा किया गया है। ‘कल्कि 2898 एडी’ 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें