Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जुहू से मरीन ड्राइव तक महज 30 मिनट में पहुंचे Big B, की सड़कों की तारीफ

May 3, 2024

जुहू से मरीन ड्राइव तक महज 30 मिनट में पहुंचे Big B, की सड़कों की तारीफ

मुंबई: मेगास्टार अमिताभ बच्चन जुहू स्थित अपने घर से मरीन ड्राइव तक महज 30 मिनट में अपने वर्कप्लेस पर पहुंच गए। एक्टर ने तारीफ करते हुए कहा, ‘बेहतरीन सड़कें, सुरंगें, मजबूत निर्माण, कोई ट्रैफिक जाम नहीं।‘

बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘यो! एक बहुत बड़े बदलाव के चलते समय से पहले यहां… हाहा… काम के लिए थोड़ा और समय मिला।‘ उन्होंने कहा, ’जुहू स्थित घर से मरीन ड्राइव तक का सफर महज 30 मिनट का… इसके पीछे बेहतरीन सड़कें, सुरंग, मजबूत निर्माण और ट्रैफिक फ्री रास्ता है।’

वर्कफ्रंट की बात करें तो, अमिताभ अपने क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीजन में बिजी हैं। वह नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 एडी’ में अश्वत्थामा के किरदार में नजर आएंगे, जो हिंदू पौराणिक कथाओं से प्रेरित फिल्म है। इसमें प्रभास, कमल हासन और दीपिका पादुकोण भी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें