Site icon Dainik Savera Times

अब लोगों को मिलेगा Bollywood में जाने का मौका, Rakhi Sawant दुबई में खोलने जा रहीं एक्टिंग एकेडमी

बॉलीवुड फेमस एक्ट्रेस राखी सावंत अपने पति के साथ इन दिनों काफी विवादों में घिरी हुई हैं। इसी बीच अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, राखी सावंत ने अपनी नई एकेडमी शुरू की है। बता दें के एक्ट्रेस ने ये एकेडमी दुबई में शुरू करने वाली हैं। इस एकेडमी में राखी लोगों को सिर्फ ट्रेनिंग ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने का मौका भी देंगी।

एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू देते हुए कहा के- ”मैंने एक एकेडमी शुरू की है, जहां गल्फ और अन्य देशों के इच्छुक अभिनेताओं को बॉलीवुड में काम करने के लिए ट्रेन किया जाएगा। “इसके इलावा बता दें के इन दिनों राखी काफी मुश्किलों का सामना कर रही हैं। एक्ट्रेस ने मई 2022 में राखी ने इस्लाम धर्म कबूलकर फातिमा बनकर आदिल से गुपचुप निकाह कर लिया था।

निकाह की खबर शेयर करने के महज एक महीने बाद राखी ने पति पर पुलिस केस कर पहले मारपीट, फिर पहली शादी छुपाने, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, फ्रॉड और ना जाने कितने आरोप लगाए। उन पर रेप का भी केस दर्ज है। इस वक्त आदिल पुलिस कस्टडी में है और एक्ट्रेस न्याय के लिए लड़ रही हैं और अपने पति को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग भी कर रही हैं।

Exit mobile version