Site icon Dainik Savera Times

Kapil Sharma के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द इस बड़े डायरेक्टर की फिल्म में जल्द आएंगे नजर

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा से जुडी एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ यही है, जिसे सुनते ही उनके सभी फैंस ख़ुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, खबर आ रही है के कपिल शर्मा जल्द ही ड्रीमगर्ल डायरेक्टर राज शांडिल्य की नई फिल्म में नजर आएंगे। एक इंटरव्यू के चलते डायरेक्टर राज शांडिल्य ने बताया के हम कुछ ऐसा करना चाहते हैं, जो कि पहले कभी ना हुआ हो।

हम जरूर एक फिल्म साथ में करेंगे। इस फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस करेंगे, हमारी बातचीत अभी जारी है। कपिल शर्मा अब एक्टिंग की दुनया का भी उभरता सितारा है। किस किस को प्यार करूं से डेब्यू करने वाले कपिल हाल ही में ज्विगाटो में नजर आए। इस फिल्म को इंटरनेशनल लेवल के कई प्लेटफॉर्म्स पर दिखाया जा चुका है। जहां इसे बेहद पसंद भी किया गया है। भारत में अभी फिल्म रिलीज भी नहीं हुई हैं।

Exit mobile version