Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

“Deva” स्क्रिप्ट को लेकर बड़ा खुलासा, कास्ट को दिखाए गए सभी स्क्रिप्ट्स में से मिसिंग था Climax Scene

January 25, 2025

“Deva” स्क्रिप्ट को लेकर बड़ा खुलासा, कास्ट को दिखाए गए सभी स्क्रिप्ट्स में से मिसिंग था Climax Scene

मुंबई : बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘देवा’ न केवल दर्शकों बल्कि इसके कलाकारों को भी रोमांचित कर रही है, और इसका कारण है इसका बेहद गुप्त क्लाइमैक्स सीन। मशहूर निर्देशक रोशन एंड्रयूज़ ने एक अनोखा कदम उठाते हुए फिल्म के अंतिम सीन को इतना गुप्त रखा कि यहां तक कि इसके कलाकार शाहिद कपूर, पूजा हेगड़े, कुब्रा सैत और पवैल गुलाटी भी इससे अनजान रहे।

एक सूत्र के मुताबिक, फिल्म के सेट पर किसी भी अभिनेता को क्लाइमैक्स सीन वाली स्क्रिप्ट नहीं दी गई थी। सूत्र ने बताया, “शाहिद, पूजा, कुब्रा, पवैल और बाकी सभी कलाकारों को जो स्क्रिप्ट दी गई थी, उसमें क्लाइमैक्स सीन शामिल नहीं था। निर्देशक चाहते थे कि कलाकारों में भी वही रोमांच और उत्सुकता बनी रहे, जो दर्शक फिल्म के रिलीज़ के वक्त महसूस करेंगे।”

यह अनूठा फैसला निर्देशक रोशन एंड्रयूज़ की एक रणनीति का हिस्सा था, ताकि शूटिंग के दौरान कलाकारों की परफॉर्मेंस में असलियत और सच्चाई बरकरार रहे। निर्देशक ने सभी को सस्पेंस में रखकर कलाकारों की स्वाभाविक प्रतिक्रियाओं को कैद करने का प्रयास किया, जिससे फिल्म की कहानी में रोमांच और गहराई बनी रहे।

‘देवा’ के ट्रेलर के रिलीज़ के बाद से ही प्रशंसक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दमदार एक्शन सीक्वेंस और “भसड़ मचा” और “मर्जी चा मालिक” जैसे ऊर्जावान गानों ने दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा पैदा कर दी है। सोशल मीडिया पर पहले से ही एडवांस बुकिंग शुरू करने की मांग तेज हो गई है।

मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज़ द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियो तथा रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘देवा’ एक धमाकेदार और रोमांचक एक्शन थ्रिलर है, जो 31 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

ये भी पढ़ें: ‘तिलक हटाने से इनकार किया तो नौकरी से निकाला’, युवक का लेंसकार्ट पर आरोप 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें