फिल्म में आने के बाद उन्हें कई विज्ञापनों में देखा गया। कुछ वक्त बाद उन्होंने एक्टिंग छोर पढ़ाई में फोकस करने का फैसला लिया। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि,सुहानी भटनागर की मौत दवाइयों के साइड इफेक्ट होने के कारण हुई है। उन्हें कुछ वक्त पहले की पैरो में चोट लगी थी,
उनके पैर में हुए फ्रैक्चर के लिए उन्होंने ट्रीटमेंट करवाई। उनकी दवाइयों से उन्हें साइड इफेक्ट होने लगे, बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की बॉडी में फ्लूइड जिसकी वजह से उनकी मौत हुई है। सुहानी काफी वक्त से दिल्ली के एम्स अस्पताल में काफी वक्त से एडमिट थीं। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को फरीदाबाद में होगा।
एक्टर के निधन पर आमिर खान प्रोडक्शन की तरफ से एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया गया है। पोस्ट में उन्होंने एक्टिंग के लिए सुहानी को स्टार बताया कहा और कहा की एक्टर की मौत प्रोडक्शन हाउस के लिए एक झटका है वो उनके लिए एक स्टार थी और हमेशा रहेंगी।

